STORYMIRROR

niranjan niranjan

Others

3  

niranjan niranjan

Others

कॉलेज का आखरी दिन

कॉलेज का आखरी दिन

1 min
417

आज कॉलेज के सभी साथी उदास -उदास लग रहे थे जो 3 साल तक साथ रहे थे आज उनको एक दूसरे से बिछुड़ना था । फाइनल ईयर के एग्जाम खत्म हो गए थे, सबको घर जाना था और उनको एक नया सफर शुरू करना था।

मोहित भी कॉलेज की यादों में खोया है कभी कैंटीन की मस्ती ,लाइब्रेरी की पढ़ाई, राह चलते रिया से उलझना, हरेक चित्र उसके आंखों के सामने आ रहे थे। सभी साथीयों की आंखें भीगी हुई थी और सभी साथियों ने एक दूसरे से विदा ली। 

रिया और मैं दोनों एक दूसरे को छोड़ने का दर्द जान रहे थे क्योंकि हम दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। रिया मुझे रेलवे स्टेशन छोड़ने आई। बातों में मशगूल थे ना जाने कब ट्रेन आ गई ।मैने सामान उठाया ट्रेन में बैठ गया एक दूसरे को दूर तक निहारते रहे । बस यादों के सहारे ना जाने कब सफर पूरा हो गया। यह मेरे लिए एक यादगार पल बन गया जिसे मैं जीवन भर नहीं भूल सकता। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन