STORYMIRROR

niranjan niranjan

Others

2  

niranjan niranjan

Others

करवा चौथ

करवा चौथ

1 min
191

महिलाओं में आज उत्साह दिख रहा है। बाजारों में भीड़ भाड़ है। सभी ब्यूटी पार्लर में भीड़ लगी हुई है। हर किसी को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। आज करवा चौथ है हर महिलाएं सज धज रही है। वही रिया भी करवा चौथ की तैयारी में बिजी थी। रिया का उसके पति के साथ तलाक का मुकदमा चल रहा था। उसका फैसला भी आज ही आना था। रिया ने करवा चौथ का व्रत रखा सभी श्रंगार किए और पति की लंबी उम्र की कामना की। ठीक 10:00 बजे कोर्ट खुला रिया और मनोज दोनों कोर्ट में उपस्थित हुए दोनों में बिछड़ने का भय था पर क्या करें? आंखों से छलकते आंसू बिछड़ने का दर्द बता रहे थे। 

 दोनों का तलाक हो गया रिया ने चांद देखा पति की लंबी उम्र की कामना की  संबंध चाह कागजों में टूटे हूं परंतु दिल में अभी भी शायद जिंदा थे। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन