STORYMIRROR

Dr Shikha Tejswi ‘dhwani’

Others

3  

Dr Shikha Tejswi ‘dhwani’

Others

वर्ल्ड कप

वर्ल्ड कप

1 min
408

लोगों से खचाखच भरा,

यह क्रिकेट का मैदान है।

लगता है आज मैच में,

इंडिया पाकिस्तान है।।


कपिल, धोनी ने ख़ूब जिताया,

अब विराट की बारी है।

वर्ल्ड कप फिर देश में लाना,

यही तमन्ना हमारी है।।


जो लक्ष्य पर नज़र टिकायेगा,

और टीम का साथ निभायेगा।

उसी देश की विजय होगी,

वर्ल्ड कप वही ले जायेगा।।



Rate this content
Log in