वो
वो
1 min
15
कई दिनों से नाराज़
नहीं हुआ है वो
इतना चुप चाप
कभी नहीं रहा है वो
लोग चेहरे से
उसे जानते थे
दिल का सच्चा
हुआ करता था वो
कोई अड़चन
जिसे समझते थे
पांव टेके किसी
बांध सा खड़ा था वो
खबरें बाज़ार में
बिका करती हैं
बिकने वाला
कहां था वो
इतना चुप चाप
कभी नहीं रहा है वो
कई दिनों से .......
