STORYMIRROR

Habib Manzer

Others

5.0  

Habib Manzer

Others

वो जवान हो गई देखते देखते

वो जवान हो गई देखते देखते

1 min
2.7K


वो जवान हो गई देखते देखते

दिल ने कुछ कह दिया देखते देखते


वक्त गुज़रा भी ऐसे पता ना चला

दिल को चाहत हुई देखते देखते


मैं सफर में गया अजनबी की तरह

मंज़िलें मिल गई देखते देखते


लब से कुछ ना कहा देखता ही रहा

इश्क कब हो गया देखते देखते


दिल था तन्हा मेरे ग़म की चाहत ना थी

हर खुशी मिल गई देखते देखते


चन्द लम्हों में उसको विदा कर दिया

दिल में घर बन गया देखते देखते


Rate this content
Log in