STORYMIRROR

Mahi Aggarwal

Others

3  

Mahi Aggarwal

Others

सफलता

सफलता

1 min
169

उचक उचक कर पा लूँ तुझे सफलता

तेरी ऊँचाई इतनी कम तो नहीं।


सागर में मोती-सी है तू गहरी

इतने उतरने का मुझमें दम तो नहीं।


होगा कोई जो तुझे पा ले शायद

पर इतने काबिल हम तो नहीं।


मेहनत के जरिये लाने होंगें पास

ऊँचाई इसकी मेरे कद के सम तो नहीं।


माना तेरे मेरे बीच दूरी घनी है

पर फासले पाट लूँ इतना दम तो नहीं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन