Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Prafulla Kumar Tripathi

Children Stories

4  

Prafulla Kumar Tripathi

Children Stories

सा रे गा मा... (बाल गीत )

सा रे गा मा... (बाल गीत )

1 min
23.2K


सात सुरों का संगम बनता सारेगामा |

जैसे प्यारा आसमान पर चंदामामा ||


सूरज निकला भोर हो गई |

बिस्तर छोडो देर हो गई ||


रात गई, सब बात गई है |

आलस निद्रा भाग गई है ||


रगड़ झगड़ चुन्नू अब करता है हंगामा |

सात सुरों का संगम बनता सारेगामा ||


पों पों करती बस देखो दरवाज़े आई |

चुन्नू भागा आगे बिन्नी पीछे आई ||


बस में बैठे बच्चे सब हैं भाई भाई |

ना जानें क्यों बड़े किया करते हैं लड़ाई ||


बातें करता चुन्नू मानो बड़ा सयाना |

सात सुरों का संगम बनता सारेगामा ||


टन टन टन टन घंटी बोली छुट्टी हो गई |

पिन्टू की टुन्नू से देखो कुट्टी हो गई |


होम वर्क है मिला तो पिंकी सुस्ती हो गई |

बस में बचा टिफिन खाकर के मस्ती हो गई ||


कैसे खेलूं , कैसे भागूं , करूं हंगामा |

सात सुरों का बनता संगम सारेगामा ||


Rate this content
Log in