रक्षाबंधन त्यौहार
रक्षाबंधन त्यौहार
1 min
276
दुनिया में है सबसे अनोखा,
भाई बहिन का ये त्यौहार।
रिश्ते कैसे निभाये जाते,
रक्षाबंधन भी एक विचार।।
एक विचार, पर वादे हैं कई,
संग हसेंगे, संग जियेंगे
मन के बंधन देंगे खोल,
पर एक सूत्र में बंधे रहेंगे।।
शुभता इस त्यौहार की
रिश्तों के लिए अनोखी है
दुनिया में सबसे महती
भाई बहिन की जोड़ी है।।
इसलिए इस त्यौहार का
सबसे ज्यादा हो इंतज़ार
सदा सदा रहे ये बना
हर भाई बहिन का प्यार ।।