STORYMIRROR

Sonam Kewat

Others

4  

Sonam Kewat

Others

प्यार सब कुछ सिखा देता हैं

प्यार सब कुछ सिखा देता हैं

1 min
199

प्यार साथ हो तो फर्क नहीं

सुख दुख में जीना बताता है 

और साथ ना मिले तो 

घुट कर मरना सिखा देता है 


आंखों में प्यार भर कर 

एक मीठा सा गम देता है

ना मिले तो उन्हीं आंखों को

खून के आंसू से बहा देता है 


मिलन हो जाए तो समझो

दिल कुछ बेकरार हो जाता है 

और जब बिछड़ जाए तो जैसे

जान भी अपने साथ ले जाता है 


प्यार अगर सच्चा हो तो

दुनिया की रिवाजों में छुप जाता है 

और फिर भी सामने आ जाए तो

उनके प्यार का दम घुट जाता है


तुम दुनिया से भी लड़ जाओगे

ये खून भरें किस्से लिखा देता हैं

मत पूछो कैसे जीते हैं प्यार में लोग

प्यार तो सब कुछ सीखा देता है


Rate this content
Log in