STORYMIRROR

Surendra kumar singh

Others

3  

Surendra kumar singh

Others

प्रश्नों का उत्तर

प्रश्नों का उत्तर

1 min
175

साहित्य जीवन के प्रश्नों का उत्तर है

ये उत्तर बिखरा हुआ है

जीवन की तरह।

ये उत्तर मिल जाता है

खुद से सवाल करके।

ये उत्तर ढूंढा जा सकता है

मनुष्य की

कविता में

कहानी में

उपन्यास में।

ये किसी मंत्र की तरह

 छिपा हुआ है

साहित्य के विभिन्न 

दृश्य और अदृश्य रूप में।

इसलिए आदमी रंग रहा है

अपने साहित्य को

उत्तर के रंग से

इस जीवन में

खुद के करीब जाते हुये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन