bhagawati vyas

Romance

4.7  

bhagawati vyas

Romance

प्रीत निभाना होता है

प्रीत निभाना होता है

1 min
555



दिल से दिल की बात सुनानी नित्य बहाना होता है !

चैन जहाँ मन को मिल जाए एक ठिकाना होता है !!


बाग खिले हों मधुर बयारें मौसम थपकी देता है !

अगवानी जब नैन करें तो अधर तराना होता है !!


गहरा पानी जाल मछेरे यह कोई संयोग नहीं !

सजग यहाँ रहना है सबको सहज निशाना होता है !!


कठिन घड़ी में कहने को क्या संयम , धैर्य ज़रूरी है !

पल पल हमने साध लिए तब दिवस सुहाना होता है !!


विश्वासों की नींव जरूरी रिश्ते गर हमको गढ़ना !

काँटों की ही चुभन मिले जब प्रीत निभाना होता हैं !!


झूँठों का है काम यही बस इसको दुहराते जाना !

शोर मचाने वालों को भी सत्य दिखाना होता है !!


नाव लगी हो नदी किनारे बिरज लहर मन मोहे है !

मझधारे में साथ न छूटे हाथ बढ़ाना होता है !!



Rate this content
Log in