नवरात्रि - जय माता दी
नवरात्रि - जय माता दी
1 min
307
मां तेरी इक नजर से,
बरसे कृपा अपार।
तेरे स्मरण मात्र से,
हर जन्म होय उद्धार।।
हर जन्म होय उद्धार,
पूरी होती हर आस।
श्रद्धा के प्रसाद से,
हिय में जगाए विश्वास।।
कहे मित्र सिंधवाल,
सांसो सांस मां मेरी।
हर नज़र भर नेकी,
हर कर्म नजर मां तेरी।।
