नदियों में
नदियों में
1 min
182
नदियों में
अभी जिन्दा है
मचलकर बहने की ख्वाहिश
अभी पूरी तरह नहीं मरा
बूंदों में मन भिगोने का हुनर
बच्चों की तोतली जुबान
अब तक बची हुई है
किसी भी शातिरपन से
अभी बेअसर नहीं हुईं
मां की दुआएं
.... क्योंकि
अभी जिन्दा है प्रेम
बाकी है आखिरी उम्मीद
...क्योंकि
मन जिन्दा है .. अब तक
और कायम है ...
खुद से ज्यादा
अपनों पर भरोसा
