STORYMIRROR

Manjula Pandey

Children Stories Inspirational

4  

Manjula Pandey

Children Stories Inspirational

नौनिहाल

नौनिहाल

1 min
708


नौनिहालों बढ़ चलो!!!!

बेमिसाल बन उड़ चलो!!!

देश को तुम थाम लो !!!!

ऊंचा नाम काम कर चलो!!


कुछ कृत्य अनोखे कर चलो!!

अंतरिक्ष में चमकते भावी,

भाग्य के सरताज हो चलो!!!

कुछ नायाब -सा तुम कर चलो!!!


अब कस लो कमान तुम!!!!

लक्ष भेद कर अब उड़ चलो !!!

बस जीत का ही नाम लो !!!!!


नौनिहाल बढ़ चलो!!!

बेमिसाल परवाज़ लो!!!!

स्वजीत को नव आयाम दो!!

स्वजन्म को इक लक्ष्य दो!!!

ऊंचा मात-पिता को मान दो!!


नत् मस्तक सम्मुख तुम्हारे हो सभी!!

हां !बस अब ऐसा कुछ ठान लो!!

ध्रुव की चमक संग-संग लिए !!!!

अम्बर की शान हो चलो!!!!!


बाल हो! गोपाल हो!

मीरा!राधा! राम और श्याम हो!

जवाहर लाल के लाल और

इस देश की शान-ए-आवाम् हो!!!


बाल दिवस के पुण्य दिवस पर

तुम!सभी को अग्रजों का स्नेह भरा

प्यार और जीत का आशीर्वाद हो!!!!

तुम्ही बाल दिवस शान-ए-आधार हो!!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन