महिलाएं
महिलाएं
1 min
344
ममता की मूरत हैं हम महिलाएं
इसलिए जननी भी हम कहलाएं
शक्ति का अद्भुत रूप हैं हम महिलाएं
हर रूप में हम देवी कहलाएं
बेटी बनकर आंगन चहकाती हम महिलाएं
इसलिए लक्ष्मी भी हम कहलाएं
पत्नी बनकर साथ निभाती हैं हम महिलाएं
इसलिये धर्मपत्नी भी हम कहलाएं
बच्चे देकर घर- आंगन महकाती हम महिलाएं
इसलिए माता भी हम कहलाएं
बहू बनकर घर संवारती हम महिलाएं
इसलिये बहूरानी भी हम कहलाएं
ननद बनकर नोक-झोंक करती हम महिलाएं
इसलिए घर की रौनक हम कहलाएं
सास बनकर रोब दिखाए हम महिलाएं
इसलिये कड़क भी हम कहलाएं
दादी-नानी बनकर प्यार जताए हम महिलाएं
इसलिए बड़े - बुजुर्ग भी हम कहलाएं