STORYMIRROR

Abha Chauhan

Others

4  

Abha Chauhan

Others

महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि

1 min
200

देखो निकली है बारात

संग भूत प्रेत है साथ

होकर नंदी पर सवार 

सब बोले जय जयकार 


चारों ओर शहनाई बाजे

सारे गण है मिलकर नाचे

गले में है नागों की माला

रूप तुम्हारा बड़ा निराला


देव है तुम पर फूल बरसाते 

सारे मिल मंगल गीत गाते

सबसे अनूठी है बारात

आई शिवरात्रि की रात


मां पार्वती कर रही इंतजार

माला हाथ लिए बैठी तैयार

आ गई अब मिलन की घड़ियां

रास्ता देख रही थी दुनिया


हो गए अब यह अर्धनारीश्वर

बोले सब जय जय शिव शंकर



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन