मानो या न मानो
मानो या न मानो
1 min
322
मानो या न मानो,
वो बात,
जो बिना वैज्ञानिक आधार,
नहीं कोई तर्क,
आप पे निर्भर।
जैसे! भगवान का होना,
या न होना,
आपका विवेक बताता,
इसका कोई नहीं वैज्ञानिक आधार,
मानो तब भी चल जाता,
न मानो तब भी फर्क नहीं पड़ता।
कई बातें हैं ऐसी,
जो आपके विश्वास पे चलतीं,
वो अंधविश्वास भी हो सकता,
और सही भी हो सकता,
अगर आप मानते,
तो आप विश्वास करते,
अगर नहीं मानते,
तो आप शंका करते।
