STORYMIRROR

Jaya Tagde

Others

2  

Jaya Tagde

Others

माधवी

माधवी

1 min
813


जब निशान माधवी का

चाँद पर भी नज़र आया


सरहदों ने मार्ग छोड़ा

पाताल भी थर्राया

बाहुबली सा हौसला लिया

चट्टानों से टकराया


जब निशान माधवी का

चाँद पर भी नज़र आया


क्रोध ने जब जकड़ लिया

अपनों ने मुँह मोड़ लिया

समय ने पंख लगाया

ख्वाहिशों का दिया जलाया


जब निशान माधवी का

चाँद पर भी नज़र आया


अपना प्यारा आशियाना

गैरों के लिए छोड़ आया

सीने में ज़ज़्बा जगाया

तब दुनिया को समझ आया


जब निशान माधवी का

चाँद पर भी नज़र आया



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन