कुर्ता उसका ढीला
कुर्ता उसका ढीला
1 min
299
टीना ने रंग हरा लिया था
सोहन ने रंग पीला
कल्लू देखो लाल दिख रहा
कुर्ता उसका ढीला
छोटू ने मोटू को पकड़ा
चिंटू ने चुटकी को रगड़ा
राजू पड गया सब पे तगड़ा
होली में रंगों का झगड़ा
मुनियां भी पिचकारी ले आई
चुनियां ने फिर रंग उड़ाई
भीगी गुड़िया प्यारी प्यारी
सब पे मस्ती देखो तारी
जगह जगह पे रंग है बिखरा
इंद्रधनुष ज्यो स्वर्ग से उतरा
भीगा देखो कतरा कतरा
उमर हो चाहे सोला सतरा
भूल न पाऊं मैं वो होली
बन गई थी सब की हमजोली
देश प्रेम और भाईचारा
कैसा था उत्सव वो प्यारा
प्रेम के आगे हर कोई हारा
