STORYMIRROR

Dr Lalit Upadhyaya

Others

3  

Dr Lalit Upadhyaya

Others

करता हूँ मनोरंजन तुम्हारा

करता हूँ मनोरंजन तुम्हारा

1 min
369

मैं दुनिया से कभी नहीं हारा, 

देता हूँ आशा का सहारा,   

सिनेमा, दूरदर्शन, नाटक द्वारा, 

करता हूँ मनोरंजन तुम्हारा।।        


जब होता है दिल बेचैन, 

मनोरंजन से आता है चैन,        

चलचित्र है मनोरंजन की देन, 

आपत्तिजनक दृश्यों पर लगाते है बैन।


जमाने को गीत गुनगुनाते देखा,  

युवाओं को फिल्मों में भाग्य आजमाते देखा,          

नर्गिस, सायरा, हेमा, मुमताज और रेखा।

फिल्मी मनोरंजन का यही है लेखा जोखा।।


Rate this content
Log in