STORYMIRROR

Samar Pradeep

Others

4  

Samar Pradeep

Others

ख़ुद को ऐसे साबित करना पड़ता है

ख़ुद को ऐसे साबित करना पड़ता है

1 min
294

ख़ुद को ऐसे साबित करना पड़ता है

जूं पानी से आग जलाना पड़ता है


लोगों को बस ख़ार नज़र ही आते हैं

इस ख़ातिर भी फूल उगाना पड़ता है


और किसी को पाने से पहले यारा

अंदर - अंदर ख़ुद को पाना पड़ता है


रफ्ता रफ्ता तुझ तक आ सकता हूं पर

मेरे रस्ते एक ज़माना पड़ता है


बस एक ग़ज़ल की ख़ातिर हम ऐसों को

ख़ामोशी में पहरों रहना पड़ता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन