कहानी
कहानी
1 min
189
वो जो जिज्ञासु है
जीवन के प्रति
उन्हें पता है
श्वास पर आधारित है जीवन
उन्हें पता है
हर पल एक चमत्कार है
उन्हें पता है
ये अब तक की लिखी गयी
सबसे सुंदर किताब है
उन्हें पता है
ये एक सुंदर संगीत है
उन्हें पता है
परमात्मा बैठे हुये हैं
इसके अंदर
उन्हें पता है
सफलता, असफलता
आशा और निराशा
सब इसके अंग है
और ये भी की
यह एक सबसे नयी
बनती हुयी कहानी है।
