STORYMIRROR

Amit Kumar

Others

3  

Amit Kumar

Others

खालीपन

खालीपन

1 min
582

मैं कितना तटस्थ हूँ

अपनी संभावनाओं के

यह समय पर छोड़ दिया है

कुछ ऐसे खालीपन है

जिन्होंने मुझे भीतर तक

झकझोर दिया है


मैं कितना तटस्थ हूँ

अपनी संभावनाओं के

यह समय पर छोड़ दिया है


यह खालीपन जब तक

मेरा अपना था

बड़ा सुकून देता था

जाने कब कैसे

यह बेगाना हुआ

और इसने मुझे

तन्हा छोड़ दिया है


मैं कितना तटस्थ हूँ

अपनी संभावनाओं के

यह समय पर छोड़ दिया है


जो लोग इस खालीपन की

जान हुआ करते थे

अब यह खालीपन

उनकी मौज़ूदगी चाहता है

यह कैसी चाहत है खुदाया !

जिसने मुझे यूँ

मुझमें ही तोड़ दिया है


मैं कितना तटस्थ हूँ

अपनी संभावनाओं के

यह समय पर छोड़ दिया है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन