Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

डाॅ सरला सिंह "स्निग्धा"

Inspirational

4  

डाॅ सरला सिंह "स्निग्धा"

Inspirational

जय महादेव

जय महादेव

1 min
347


 जय नीलकंठ जय महादेव 

 जय जय करती दुनिया सारी।

 

 जय उमापति जय सोमेश्वर 

 जय दयासिंधु जय शिवशंकर।

 स्वीकार करो लघुभक्ति मेरी

 लघु जीव मात्र तेरे हैं किंकर।

 ले लो अपने अब शरण नाथ

 सुन लो विनती मम त्रिपुरारी।


 संसार चक्र से मुक्त करो अब 

 जय वैद्यनाथ जय ओंकारेश्वर ।

 जय भोलेनाथ जय महादेव 

 कष्ट हरो जग का हे सोमेश्वर ।

 त्रिभुवन पूजे कर हर बम बम

 प्रभुवर महिमा तेरी है न्यारी।


 हो जनम मरण से परे नाथ

 तुम तो हो अजन्मा कहलाते।

 जो भी है शरण में आ जाता  

 सबको ही प्रभुवर अपनाते।

जय नीलकंठ जय महादेव 

जय जय करती दुनिया सारी।



Rate this content
Log in