STORYMIRROR

praveen ohdar

Others

3  

praveen ohdar

Others

जुगनू

जुगनू

1 min
193

चमचम करती जुगनू आती

घनी अंधेरी रात में

सुंदर लगती मन को भाती

लाती ज्योति साथ में

कैसी यह चीज़ अनोखी 

मैं तो समझ न पाता हूँ

सुंदर इतनी लगती मुझको

मैं कुछ कह नहीं पाता हूँ

जुगनू इसको कहते सब हैं

पर यह रात की रानी है

इसको ध्यान से देखो समझो

इसकी अजब कहानी है

विधि ने इसे बनाया सुंदर

यही तो इसका राज़ है

देख के इसको मन है गाता

भले नहीं कोई साज है।


இந்த உள்ளடக்கத்தை மதிப்பிடவும்
உள்நுழை