जन्मदिन
जन्मदिन
1 min
28.2K
जन्मदिन आता हर साल
अध्याय नया एक लेकर
जीवन का करों स्वागत
प्यारा सा संदेश ये देकर
प्यार के सुनहरे धागे में
शब्दों के मोती पिरोंती हूँ
जन्मदिन के अवसर पर
हजारों बधाईयाँ देती हूँ।
ज़िंदगी के हर मोड़ पर
हमेशां सफलता पाओ
पाकर सबका आशीष
जीवन उज्जवल बनाओ।
प्यार के रंगों से भरना
तसवीर हर रिश्तों की
तुमसे जुडा पवित्रबंधन
जिसमें खुशी मनाने की।
है मेरी बस यही आरज़ू
सुखसमृद्धि तुमको मिलें
कभी भी ना आए मायूसी
खुशियों का उपवन खिलें।
