STORYMIRROR

सरफिरा लेखक सनातनी

Others

4  

सरफिरा लेखक सनातनी

Others

जाने वाला कौन है

जाने वाला कौन है

1 min
402

आने वाली ये हवा है 

जाने वाला कौन वहाँ है 

सरहद की मिट्टी उड़ रही

आज मरने वाला कौन वहाँ है।


बूढ़ी मां के पैरो से जब 

हवा निकल कर चली गई

मां ने यह महसूस किया

गर्म हवा है सरहद तपा है 

ऐसे लगता कुछ तो हुआ है। 


हुआ है क्या वहां मैं नहीं 

हवा बता कर चली गई 

आज किसी बेटे के सीने में गोलियां चली गई। 


मेरे आंगन की सारी चिड़िया आज क्यों मौन है

आने वाली वो हवा 

जाने वाला कौन वहाँ है

सरहद की मिट्टी उड़ रही 

आज मरने वाला कौन वहाँ है।


सहमी सहमी उठ रही हूं 

बोलो कुछ ना बोल रही हूं


आंखें मेरी भरने लगी 

अब तो मैं भी डरने लगी।


आज हुआ क्या ये तो 

बता जा ए हवा चलने वाली


आज किसी के लाल ने

सरहद पर क्या गोली खा ली।


किस का टुकड़ा गिर के बिखरा

ये तो बता वो कौन है

सरहद की मिट्टी उड़ रही 

आज मरने वाला कौन है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन