STORYMIRROR

इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है

इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है

1 min
710


इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है क्या है

क़हर है सेहर है जादू है बला है क्या है


यार से मेरी जो करते हैं सिफ़ारिश अग़्यार

मक्र है उज़्र है क़ाबू है दग़ा है क्या है


तुझ को किस नाम से ऐ फ़ख़्र मेरे याद करूँ

बाप है पीर है मुर्शिद है ख़ुदा है क्या है


तुम जो बे-वजह सुनाते हो मेरी जान मुझे

ख़ूब है नेक है बेहतर है भला है क्या है


रू-ब-रू उस के कभू बात न सुधरी हम से

हिल्म है चैन है दहशत है हया है क्या है


नज़्म को सुन के मेरी हँस के ये बोला वो शोख़

मद्ह है शुक्र है शिकवा है गिला है क्या है


ये जो उस शोख़ पे करता है 'बयाँ' जान निसार

ख़ब्त है इश्क़ है सौदा है वफ़ा है क्या है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन