STORYMIRROR

Jalpa lalani 'Zoya'

Children Stories

3  

Jalpa lalani 'Zoya'

Children Stories

होली है

होली है

1 min
391

मुझे याद आती बचपन की वो होली

एक साथ निकलती हम बच्चों की टोली


रंग, गुलाल, पानी के गुब्बारे, और पिचकारी

कर लेते थे अगले दिन सब मिलके तैयारी


रंग-बेरंगी कपड़े हो जाते

जैसे इन्द्रधनुष उतर आया धरती पे


रंग जाते थे संग में सब के बाल

ज़ोरो ज़ोरो से रगड़ के लगाते गुलाल


बाहर निकलते ही सब को डराते

किसीके घर के दरवाज़े भी रंग आते


सामने देखते बड़े लड़को की गैंग

सब को चिड़ाते वो सब पी के भांग


वो सब के साथ मिलके गाते गाने

वो चिल्लाते जाते... होली है...!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन