STORYMIRROR

Padma Motwani

Others

4  

Padma Motwani

Others

हंसी

हंसी

1 min
220


नवपल्लवित कली जीवन की ज्योति होती

रंग बिखेरती हंसी खुशी उसकी बाती होती। 

हंसी सभी को मुग्ध कर मनमोहक कर देती

अपना बनाकर दिलों पर हंसी ही राज करती।


बच्चों की निश्चछल हंसी बड़ी ही प्यारी होती

माँ बाप की खुशी भी है हंसी में झलकती।

परीक्षा की सफलता के क्षण हंसी में कटते 

मित्रों के मुलाकात पर जोर जोर से हंसते।


गमगीन रोता हुआ भी जब हंसने लग जाता है

हल्का महसूस कर सब दुख भूल जाता है।

हंसी ईश्वर का दिया अनमोल वरदान है 

मासूम बच्चों की हंसी में दिखता भगवान है।



Rate this content
Log in