गर्मी का मौसम
गर्मी का मौसम

1 min

126
गर्मी का मौसम,
दिन भर घाम,
ठण्डी ठण्डी शाम।
तरबूज़, लिची, आम,
गर्मी का मौसम।।
गर्मी का मौसम,
भजो इन्द्र का नाम,
बरसे मेघ झमाझम।
उतरे श्याम-घनशयाम,
गर्मी का मौसम।।
गर्मी का मौसम,
फ्रिज में रखें बोतल दो-तीन,
मेहमानों को दें शर्बत- आईसक्रीम।
भूल जाए चाय- कॉफ़ी,
गर्मी का मौसम।।
गर्मी का मौसम,
धूप से बचे हसीन,
बांधे मुँह पे कपड़ा रंगीन।
खूब पीएँ सत्तू नमकीन,
गर्मी का मौसम