गणपति बप्पा
गणपति बप्पा
हे ! रिद्धि सिद्धि के दाता
हे ! गणपति भाग्य विधाता
हे! गौरा शिव के प्यारे
हे! गणपति राज दुलारे।
मूषक वाहन सदा विराजे
मोदक जिन्हें भाते हैं
सच्चे मन से ध्यान धरे जो
गणपति विघ्न उनके हरते हैं।
लड्डुन का मैं भोग लगा प्रभु
अर्चना तेरी नित प्रति दिन करूँ
तेरे चरणों में महाकाय मैं
शीश सदा अपना धरूँ।
हे! सिद्ध विनायक संकटहारी
हे! लंबोदर् हितकारी
प्रथम पूज्य देव गणपति
हे! बप्पा शुभ मंगलकारी।
मंगल मंगल सब होता है
गणपति जब घर आते हैं
दुःख संताप मिटा हमारे
बप्पा संकट से तरते हैं।
हे ! विघ्नेश्वर हे गजानन
सुन लो अरज हमारी
सर पर सदा हाथ रहे तेरा
इतनी विनती सुन लो मेरी।
गणपति बप्पा मोरया
जयघोष जब भक्त लगाते हैं
विनायक मन में बसते हैं
सब कार्य सिद्ध हो जाते हैं।