STORYMIRROR

Arpan Kumar

Others Comedy

3  

Arpan Kumar

Others Comedy

दिल्ली

दिल्ली

1 min
14.4K


 

एक

पिक्चर-पोस्टकार्ड पर

रोशनी से जगमगाते

शहर के

कुछ अँधेरे हिस्से भी होते हैं

हो सके अगर तो

उजाले से निकल बाहर

कभी उधर भी जाकर

आओ ज़रा ।

 

दो

मैं चाहता हूँ

दिल्ली में

कुछ दिनों के लिए

‘ब्लैक-आउट’ हो जाए

मैं देखना चाहता हूँ

जगमगाते उजालों के बावजूद

अपराध-राजधानी बना

यह शहर

सचमुच के अँधेरे में

क्या गुल खिलाता है !

रोशनी में जो दिखता है

वह हमें अक्सर हाँ

चकाचौंध ही करता है

..........................

 

मैं अँधेरे में

भारत की राजधानी का

फक्क पड़ता और

सफेद होता चेहरा

देखना चाहता हूँ । 

....................


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन