STORYMIRROR

Swapnil Jain

Others

4  

Swapnil Jain

Others

धरा

धरा

1 min
194

इस धरा का इस धरा पर 

सब धरा रह जायेगा


क्यूँ करता तू इतनी भगदड़

सब धरा रह जायेगा


एक पहर जो हरि भजेगा

मोक्ष परम सुख पायेगा


इतना धन तू कमा रहा है

साथ ना कुछ भी जायेगा


दो पल अपनों को भी दे दे

खुशियां बहुत जुटायेगा


मीठी बोली मुख में धर ले

सम्मान बहुत कमायेगा


द्वेष भावना दूर जो कर ले 

जीवन सफल बनायेगा


जैसा जो कुछ कर्म करेगा

वैसा ही फल पायेगा


बाकी इस धरा का इस धरा पर

सब धरा रह जायेगा ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन