STORYMIRROR

Shiv Kumar Gupta

Children Stories Inspirational

4  

Shiv Kumar Gupta

Children Stories Inspirational

दादी मां

दादी मां

1 min
324

दादी परियों की कहानी सुनाती 

माखन मिश्री हमें खिलाती 

बचपन की खुशियां है दादी

मीठी लोरी गाकर हमें सुलाती 


खेल खेल में जीना हमें सिखाती 

मां पापा की डांट से दादी हमे बचाती 

बचपन में दादी के पास ही हम रहते थे

जीवन का अमूल्य ज्ञान दादी से ही पाते थे


नटखट शैतानियों में साथ हमारा देती 

छुपन छुपाई का खेल हमसे खेला करती

बहुत सारा लाड़ दादी हमें लड़ाया करती

अपने हाथों से खाना हमें खिलाती थी


मां की ममता की अनुपम मूरत है दादी

दादाजी के दिल की महारानी है दादी

हमारे जीवन की उत्कृष्ठ प्रेरणा है दादी

बचपन की यादें अधूरी है बिना दादी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन