STORYMIRROR

Kunda Shamkuwar

Others

3  

Kunda Shamkuwar

Others

चिड़िया

चिड़िया

1 min
326

कोई कह रहा था कल 

लड़कियाँ चिड़ियों की तरह होती है

चहकती है

फुदकती है


मेरे खामोशी पर दोबारा कहने लगा वह

लड़कियाँ चिड़ियों की तरह होती है

खाती-पीती है

फिर उड़ जाती है


आँगन आँगन दाना चुगती चिड़िया 

चोंच में दाना भर घोसले में जाती चिड़िया

बरबस याद दिलाती है मुझे

लड़कियाँ चिड़ियों की तरह होती है


बारिश के पहले तिनके लाती चिड़िया देख

कहानी की चिड़िया सच लगने लगती है

सचमुच लड़कियाँ चिड़ियों की तरह होती है


जैसे चिड़ियाँ आज़ाद होती है

क्या लड़कियाँ आजाद होती है?

वह सही नहीं कह रहा था

लड़कियाँ कहाँ चिड़ियों की तरह होती है?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन