बुरी आदत
बुरी आदत
1 min
500
मेरी सबसे बुरी आदत,
जिससे मैं तंग,
पाना चाहता निवारण,
परंतु, मालूम नहीं कब होगा छूटकारा,
कैसे बच पाऊंगा इससे।
है वो,
अपने आप से बातें करना,
कोई दुसरा समझे दिमाग में खराबी,
खूब करेगा बेइज्जती,
आपकी उड़ेगी खिल्ली।
बस जरा सा हुए खाली,
दिमाग लगता सोचने,
उलझा रहता किसी समस्या में,
मैं शुरू हो जाता अपने-आप से।
अगर हों अकेले,
फिर तो चलता,
लेकिन कई बार,
भरी महफिल में भी ऐसा होता,
तो फिर उपहास का कारण बनता।
