STORYMIRROR

Sudha Singh 'vyaghr'

Others

5.0  

Sudha Singh 'vyaghr'

Others

भारत माँ के वीर सपूत हम

भारत माँ के वीर सपूत हम

1 min
1.6K


भारत माँ के वीर सपूत हम,

कभी नहीं घबराएंगे!

नहीं डरेंगे दुश्मन से,

छाती पर गोली खाएंगे!


हम साहस से भरे हुए हैं,

हर विपदा दूर भगाएंगे!

बाधाएं आती है आए,

हम उनसे टकराएंगे!

ध्वज को सदा रखेंगे ऊंचा,

उसकी शान बढ़ाएंगे!

भारत माँ के वीर सपूत हम,

हम कभी नहीं घबराएंगे!


रक्त से रंजित धरा न होगी,

हम सौगंध ये खाते हैं!

भारत माँ की सीमा की,

रक्षा की कसम उठाते हैं!

गर दुश्मन आँख दिखाएगा,

हम उसको सबक सिखाएंगे!

भारत माँ के वीर सपूत हम,

कभी नहीं घबराएंगे!


हममें लोहा भरा हुआ है,

हम न कभी भी डिगने वाले!

हम को रोक सका न कोई,

हम सीधी डगर पर चलनेवाले!

कोई राह हमारी रोके,

उसको सबक सिखाएंगे!

भारत माँ के वीर सपूत हम,

कभी नहीं घबराएंगे!


महाराणा हैं बच्चा- बच्चा,

हर लड़की लक्ष्मीबाई हैं!

वीर शिवाजी के वंशज,

हम नई क्रांति लाएंगे!

'सोने की चिड़िया' को फिर से

ऊंचे गगन उड़ाएंगे!

भारत माँ के वीर सपूत हम

हम कभी नहीं घबराएंगे!


मातृभूमि हैं सबसे ऊपर,

सबको ये बतलाना हैं!

ऊंच नीच और जाति भेद को,

जड़ से हमे मिटाना हैं!

भारत की संस्कृति को,

फिर से पल्लवित कर दिखलाएंगे!

भारत माँ के वीर सपूत हम,

हम कभी नहीं घबराएंगे!



Rate this content
Log in