STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Others

3  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Others

भारत देश निराला है।

भारत देश निराला है।

1 min
366

लोगों के दिल में बस जाये,

भारत देश निराला है।

विश्व का गौरव कहलाये,

भारत देश निराला है।


अनोखे रंग छठा अनूठी,

खुद की कथा सुनाए।

जो आये अजनबी बन कर,

वो यहाँ पर रम जाए।


राम की जन्मभूमि अनोखी,

त्याग हमें सिखला जाए।

कृष्ण का कुरुक्षेत्र तपोवन,

मन स्थिर कर जाए।


अलग अलग रंग में रंगा देश यह,

एक सूत्र में पिरो जाए,

मोती है यह विश्व सागर का,

दुनिया भर मे चमक जाए।


लोगों के दिल में बस जाए,

भारत देश निराला है।

विश्व का गौरव कहलाये,

भारत देश निराला है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन