STORYMIRROR

Sunil Kumar

Children Stories

4  

Sunil Kumar

Children Stories

भारत भूमि

भारत भूमि

1 min
546

ये जो पावन भारत भूमि है 

यही हमारी कर्मभूमि है।

पले-बढ़े हम इसी धरा पर 

यही हमारी मातृभूमि है

यही हमारी कर्मभूमि है।

राम-कृष्ण की यह जन्मभूमि

सीता-सावित्री की कर्मभूमि है 

बड़ी ही पावन भारत भूमि है।

गंगा-यमुना सी पावन नदियां 

मां धरती की जगीर हैं

वीर शहीदों की अमर गाथाएं

रग-रग में भरती जोश भरपूर है

बड़ी ही पावन भारत भूमि है।

मिल-जुलकर रहने की शिक्षा 

जहां देते नानक और कबीर हैं 

शीश उठा कर चलने की शिक्षा 

देता हिमालय का प्रचीर है

बड़ी ही पावन भारत भूमि है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन