STORYMIRROR

Reena Devi

Others

3  

Reena Devi

Others

बदलाव की बयार

बदलाव की बयार

1 min
185

लोगों का व्यवहार बदल गया

बदल गया उनका बाना।

हंसी ठिठोली बीच चौपाल

सुख दुःख साथ बतलाना।।


ना रहा वो प्रेम मिलाप

ना आदर मान शेष रहा।

करें सभी मनमर्ज़ी का

सिर्फ फोन चैट विशेष रहा।।

किताबें पढ़ना भाता ना

भाए सिर्फ फोन चलाना।

लोगों का व्यवहार बदल गया

बदल गया उनका बाना।।


पैदल चलन में लज्जा आये

भाए उन्हें बाइक चलाना

काना के मह लीड लागी रह

आच्छा लाग्य नाच बजाना।

लाज शर्म अब तार के धरदी

पसंद करें गिरकाना।

लोगों का व्यवहार बदल गया

बदल गया उनका बाना



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन