STORYMIRROR

Mukesh Bissa

Others

4  

Mukesh Bissa

Others

बदल गया शहर

बदल गया शहर

1 min
207

शहर बदल गया है अब

अमन शांति वाला शहर

अशांत सा हो गया है।

राह चलती नारी 

पर फब्तियां हो

रही है

शहर बदल गया है।

अतिथि नहीं रहे देव अब

नियम तोड़ रहे है

बीच राह सड़क पर

कचरा छोड़ रहे है

शहर बदल गया है।

आज सुबह की खबर से

डर लगने लगा है

बीच सड़क पर कौन

गोली मारने लगा है

शहर बदल गया है।

सड़कें टूटी हुई हैं

नालियां डटी हुई है

अंधकार चारों ओर है

कचरे का ढेर है

शहर बदल गया है।

वाहनों की रेलमपेल है

यातायात के नियमों 

की उड़ रही धज्जियां

लगता नहीं हम 

आधुनिक हो रहे है

शहर बदल रहा है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन