बापू प्यारे
बापू प्यारे
1 min
293
लाठी लेकर निकले बापू,
आजादी की लड़े लड़ाई।
हिंदू, मुस्लिम, सिख ,इसाई,
आपस में सब भाई भाई।
सहकारिता का पाठ पढ़ाएं,
दुश्मनों को मार भगाए।
चरखे से सूत काटकर,
आत्मनिर्भर बनाना सिखलाए।
हठी बन कर अड़े रहे,
लाठी लेकर डटे रहे।
अपनी पहचान बनाए,
राष्ट्रपिता ये कहलाए।
देश को आजाद कराएं,
मानवता का पाठ पढ़ाए।
सीख देने से पहले यह,
खुद ही करके दिखलाए।
