STORYMIRROR

Kuhu jyoti Jain

Others

2  

Kuhu jyoti Jain

Others

बादल : याद

बादल : याद

1 min
162

चलो फिर से एक बार

बहार को बुला लाते है

बादलों के साथ 

करतें है एक बार फिर मन की बात


भीगे से है दिन और भीगे से मन

भीगा भीगा है घर का भी आंगन

इन बरसातों में क्यों ना भीगे 

मैं और तुम भी

मेरे तुम्हारे बीच की उलझनें

दूरियां, कड़वाहट, 

आओ बह जाने दे बरसते पानी के साथ

चलो फिर बुलाते है बहार को

बादलों के साथ


जो ज़ुबान की गर्मी से तपा था रिश्ता

उसे बरसात की ठंडक से थोड़ा नरमा ले

हम तुम भी बरसात को थोड़ा आज़मा ले

क्यों ना फिर से हो जाओ तुम लड़के से

मैं हो जाऊं पगली फिर तुम्हारे प्यार में

मन को भी भीगा लें तन के साथ

चलो फिर से बुलाते है बहार को

बादलों के साथ


आओ एक बार फिर आंगन को सजा ले

उन्ही मोगरे के फूलों से

जिनकी खुशबू तुम्हे बहकाती थी

उन्ही सिंकते भुट्टों के साथ 

फिर सेंके प्रेम की बात

चले फिर किसी लंबे से भीगे रास्ते पे

ठंडी हवा और पानी की फुहारों में

फिर से एक बार बहार को बुला लाते हैं

बादलों के साथ


Rate this content
Log in