"असर"( प्रतिक्रिया)
"असर"( प्रतिक्रिया)
1 min
245
जलते हुए चिराग़, की
जब लौ, लगे टिमटिमाने,
यूँ होता है असर,
उनकी आवाज़ से,
जलते हुए चिराग़,
फिर से अपनी पूरी,
ताक़त से जल उठते हैं।
एक बार फिर, इन बिगड़ती,
फ़िज़ाओं को पूर-ज़ोर कोशिश करके,
जवाब देते से लगते हैं।
जलते हुए चिराग़
जौ लगे टिमटिमाने,
यूँ होता है असर
उनकी आवाज़ से।
