STORYMIRROR

Anjana Singh (Anju)

Others

4  

Anjana Singh (Anju)

Others

अंश मेरा तू

अंश मेरा तू

1 min
340

तेरे आने की जब हुई आहट

होंठों पर आ गई मुस्कुराहट

हर पल तुझे ही सोचती रहती

खुद के एहसास खुद से ही कहती


इक पल सोचती तू कैसा होगा

दूजे पल सोचती तू तो मेरा होगा

चाहे तू जैसा भी हो

पर तू तो मेरा अंश होगा


हर पल होता मुझे तेरा एहसास

तू मेरे जीवन का खास

जुड़ा है तू मुझसे ऐसा

आत्मा और शरीर जैसा


जिस दिन तू धरती पर आया

मां बनने का सुख मैंने पाया

तूझे देख मिली निर्मल छाया

हर दर्द को है मैंने भुलाया


हर सांस हर धड़कन में

बसा सिर्फ़ तेरा एहसास

आकर तू मेरी जिंदगी में

बन गया एकदम खास


बहुत कुछ कहने को 

बहुत कुछ पाने को

दिल मेरा करता रहता

तुझ में ही सिमट जाने को


तुझे संवारने के लिए 

मॉं बन मैं धरा पर आई

तू तो है अंश मेरा

मैं बन गई तेरी परछाई


तुम जब रहो खुशहाल

मैं हो जाऊं ‌निहाल

तू मुझसे है यूं जुड़ा

तू तो है अंश मेरा


ईश्वर से क्या करूं फरियाद

तुझे पाकर पूरी हुई मुराद

तेरे नन्हे हाथों को सहलाने दे

मुझे तुझ में ही सिमट जाने दे


अपनी ममता को मैं

हमेशा तुझ पे लुटाती रहूं 

तू सकुशल रहे हमेशा

ढाल बन मैं खड़ी रहूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन