STORYMIRROR

manish shukla

Others

3  

manish shukla

Others

आत्मा का प्रकाश

आत्मा का प्रकाश

1 min
293

खुशी तो अपने आसपास में होती है,

दर्द के अहसास में होती है,

गरीबी के फ़ाख्ते हो राहों में, 

तब भी दिलों के जज़्बात में होती है...

कितने भी काटें हो राहों में,

खुशी तो हर मुस्कान में होती है,

जब बढ़ता है दर्द का दायरा, 

मरहम लगाने वाले हाथ में होती है

टूटने नहीं देती है उम्मीदों का दामन,

खुशी तो बच्चे के दुलार में होती है,

माँ की गोद बन जाती है पालना,

छुअन के उस ख्याल में होती है

गरीबी नहीं होती है लाचार,

दर्द नहीं होता है बेजार,

दिखाते है वो लोगों को रास्ता,

खुशी जिनकी आत्मा के प्रकाश में होती है


Rate this content
Log in