STORYMIRROR

#इश्क़ और समाज

SEE WINNERS

Share with friends

सभी युवा कलमकारों को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष है हो रहा है कि स्टोरीमिरर एवं भास्कर कवि के तत्वावधान में एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है। देश के सभी युवा हिंदी /उर्दू के कवि एवम लेखक इस प्रतियोगिता में सादर आमंत्रित हैं। इस प्रतियोगिता का शीर्षक- 'इश्क़ और समाज' रखा गया है अतः इसी विषय पे रचनाओ को स्थान दिया जायेगा।

 इस प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम व शर्ते निम्नानुसार हैं:

 

 

 

नियम व शर्तें

 

१.     भारत भर के हिंदी कवि /लेखक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

२.     हर लेखक कितनी भी कहानियाँ या कविताएँ प्रेषित कर सकता है। 

३.     रचना स्वरचित हो और स्टोरीमिरर पर पहले से प्रकाशित ना हो। किसी भी दशा में यदि किसी की भी रचना कहीं से भी कॉपी की हुई पाई गई तो वह कानूनी रूप से खुद जिम्मेदार होगा/होगी।

४.     यदि यह पता चलता है कि रचना पहले से ही स्टोरीमिरर पर प्रकाशित हुई है तो आपको रिजेक्ट कर दिया जाएगा। 

५.     विषय 'इश्क़ और समाज' के अन्तर्गत्त ही अपनी रचनाएँ प्रेषित करें।   

६.     रचना में किसी भी प्रकार की अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। 

७.     प्रतियोगिता में कोई भी उम्र बंधन नहीं है। 

८.     प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।

 

नोट-: कहानी या कविता केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए।

 

  

पुरस्कार

 

१. उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली 15 रचनाओं को डीजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

२. लगातार १० दिनों तक भाग लेने वाले प्रतिभागी को स्टोरिमिरर की तरफ़ २५० रुपये का गिफ्टवॉउचर दिया जायेगा। 

३.  प्रत्येक प्रतिभागी को रचना प्रेषित करने पर प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।

 

 

प्रेषण प्रक्रिया

 

१.      प्रतियोगिता में अपनी रचनाओं को २१ मार्च २०२० से लेकर 31 मार्च २०२० तक सबमिट कर सकते हैं। 

२.     २२ अप्रैल २०२० को इस प्रतियोगिता का परिणाम https://www.storymirror.com पर प्रकाशित किया जाएगा।

३.      सबसे ज्यादा पढ़ी गयी रचनाओं को भी विशेष तौर पर उल्लेखनीय स्थान देने के लिये चुना ज़ायेगा। 

४.  चूँकि यह प्रतियोगिता आपकी प्रतिभा को परखने हेतु की जा रही है अतः विषय, शिल्प, शैली आदि की नवीनता को प्राथमिकता दी जायगी। 

५.    प्रतियोगिता सोहार्दपूर्ण रहे, यह प्रतिभागियों का भी दायित्व है। किसी भी प्रकार के सन्देह, स्पष्टीकरण अथवा शिकायत होने पर कहीं अन्य वार्तालाप के स्थान पर आयोजक से संपर्क किया जा सकता है । तथा प्रतियोगिता के समय एवं पश्चात् भी hindi@storymirror.com पर इमेल पर संपर्क किया जा सकता है।


Trending content