STORYMIRROR

Saurabh Gupta

Others

3  

Saurabh Gupta

Others

कुछ अधूरा सा

कुछ अधूरा सा

1 min
229

दिन अधूरा अधूरी रात सी है

मुलाक़ातें अधूरी अधूरी बात सी है

ज़िन्दगी अधूरी अधूरे जज़्बात से गुम

अधूरा सा मैं अधूरे से तुम


ख़ुशियाँ अधूरी अधूरी मुस्कुराहट सी है

एहसास अधूरे अधूरी आहट सी है

सांसें अधूरी अधूरे हालात में हम

अधूरा सा मैं अधूरे से तुम


नज़रें अधूरी अधूरी आवाज़ सी है

मंज़िल अधूरी अधूरी उड़ान सी है

अपने है अधूरे पहचान है कम

अधूरा सा मैं अधूरे से तुम


वक़्त अधूरा अधूरे अल्फ़ाज़ से है

आगाज़ अधूरा अधूरा अंजाम से है

ना चाँद पूरा है फलक पे

ना पूरा हूँ मैं ना पूरे है हम


Rate this content
Log in