STORYMIRROR

सीमा शर्मा सृजिता

Others

4  

सीमा शर्मा सृजिता

Others

दिल का एक टुकडा़

दिल का एक टुकडा़

1 min
347


छोड़ आई थी अपने 

दिल का एक टुकडा़

उसी दहलीज पर

जिसके भीतर जीये थे 

अनगिनत खूबसूरत लम्हे 

जो आज भी मेरे मन मस्तिष्क के

 पटल पर हैं बसे 

नये घर में आकर 

नई दहलीज पार की थी 

नये जीवन का नया सफर और

जिम्मेदारियाँ स्वीकार की थी 

रच बस गये थे इस दहलीज के 

निशां मेरे मन में 

नये घर की दहलीज के

 मान सम्मान से बढ़कर

 कुछ भी नहीं था जीवन में 

लेकिन बहुत याद आता था 

वो टुकडा़ दिल का 

जिसे छोड़ आई थी मैं 

मायके की उस दहलीज पर 

बहुत बार मिली और सम्पूर्ण हुई 

हंसी मुस्काई, खूब गुनगुनाई 

लेकिन जब भी वापस आई 

वो टुकडा़ वहीं छोड़ आई |



Rate this content
Log in